सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि

 

प्रतापगढ़। किला परिसर में स्तिथ राजपूत हॉस्टल में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी जिसमे प्रतापगढ़ जिले के राजपूत समाज के अलावा अन्य समाज लोगो ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए । जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया की कुछ दिनों पूर्व सुखदेव सिंह की जयपुर में उनके घर में बदमाशों ने धोखे से हत्या कर दी थी जिसमे उनकी मृत्यु हो गई थी।
उनकी आत्मा की शांति के लिए आज राजपूत समाज के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह झातलागढ़ ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के त्याग को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर जयराज सिंह बोरदिया युवराज सिंह रत्नियाखेड़ी विशाल सिंह रथाजना करणवीर सिंह बंबोरी शुभम साहू खोरिया कालू सिंह कोटडी कुलदीप सिंह नारायण खेड़ा आदि करणी सैनिको ने पुष्प अर्पित किए |