भारतीय जनता पार्टी धरियावद नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी धरियावद नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।भारत माता के महान सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है और इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को नमन करते हुए चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। धरियावद नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयर्गीय ने कहा कि हम सब जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे। भारत को राजनीतिक अस्थिरता से उबारने के अलावा देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा था।

यही कारण है कि आज साढ़े 9 साल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए, इसकी आधारशिला श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अपने शासनकाल में रख दी थी। आज का दिवस सुशासन दिवस के रूप में बीजेपी की सरकारें आयोजित कर रही हैं और अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण कर रही हैं। उनके मूल्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगकर कार्य करने का संकल्प भी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का यह वर्ष जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। मीडिया प्रभारी राकेश वीरवाल ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला,जिला विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरि सिंह कोठारी,नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय,लाखेश्वर मंडल अध्यक्ष रामलाल मीणा,मंडल महामंत्री रमेश कोठारी,यशवंत शर्मा,युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश पवार,शंभुलाल मीणा,हरगोविंद चौधरी,पूर्व सरपंच पांचूराम मीणा,पार्षद करन प्रजापत सुशील सुथार सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

धरियावद: भाजपा ग्रामीण मंडल ने मनाई सुशासन के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

धरियावद क्षेत्र के पास केसरियावाद बूथ संख्या 150 पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा भारत रत्न हृदय कवि हृदय कवि सम्राट भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर फूल माला दीप प्रज्वलित कर जन्म जयंती मनाई व वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं चंद्रपाल सिंह पारेल ने उनकी लिखी हुई कविता पेश की इस कार्यक्रम में मंडल संयोजक चंद्रपाल सिंह केसरियावाद सरपंच अर्जुन लाल मीणा रोड़ीलाल मीणा सरपंच प्रतिनिधि बिलडिया रूपलाल मीणा पंचायत समिति सदस्य लोकेश मीना बूथ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पचाल ओबीसी मंडल अध्यक्ष खानूराम मीणा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरजमल मीणा महामंत्री देवीलाल मीणा नाथूलाल वार्ड पंच केसूलाल युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरियावद नगर पालिका में मनाया सुशासन दिवस:

धरियावद क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष केबी मीणा एवं उपाध्यक्ष अनिल वक्तावत के नेतृत्व में सुशासन दिवस मनाया गया जिसमें अटल बिहारी वाजपेई का जीवन परिचय व उनकी अनेक उपलब्धियां व उनके विचारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी एमआईएस अभियंता गोविंद सिंह दिनेश माली राजेंद्र हीरालाल व क्षेत्र के समस्त पार्षद गण शामिल रहे।