प्रतापगढ़ जिले में दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त मिसाल पेश की विवाह समारोह में न तो कोई दिखावा था, न ही कोई फिजूलखर्ची, शादी महज 17 मिनट में सम्पन्न
प्रतापगढ़। दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त मिसाल पेश करते हुए प्रतापगढ़ जिले में एक अनोखा विवाह नये वर्ष में सोमवार को सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह में न तो कोई दिखावा था, न ही कोई फिजूलखर्ची, शादी महज 17 मिनट की असुर निकंदन रमैणी (कबीर वाणी) का पाठ कर संपन्न हुई। यह विवाह संत रामपाल महाराज के सत्संग में हुआ, जिनके मार्गदर्शन में विवाह का आयोजन किया गया था। इस दौरान समाज के कई लोगों ने समारोह में भाग लिया। विवाह की खास बात यह थी कि इसमें किसी भी प्रकार का दहेज नहीं लिया गया। इसके अलावा समारोह को बेहद सादगी से सम्पन्न किया गया। इस अनोखे विवाह समारोह में समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया गया। यह दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत आवाज है। इस दौरान संत रामपाल महराज की सत्संग में जिलेभर के कई श्रृद्वालुओं ने भाग लिया।
