सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजली के स्वरूप निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

प्रतापगढ़। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजली के स्वरूप निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन अंबिका बाणेश्वरी हॉस्टल प्रतापगढ़ में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा,अंबिका बाणेश्वरी संस्थान और करणी सेना प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

प्रवीण सिंह चुंडावत ने बताया कि जिसमे सर्वसमाज के 51लोगो के आखों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया इस नेत्र शिविर के प्रारंभ से पहले मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जाजली रावले विश्वजीत सिंह , अंबिका बाणेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चिकलाड, करणी सेना प्रतापगढ के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह झातला द्वारा स्व: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तस्वीर के सम्मुख माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित करके आज के निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का प्रारंभ किया गया और स्व: सुखदेव सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात पूरे प्रतापगढ़ के सभी गावो से आए हुए सर्वसमाज के 65 मरीजों का जावरा लायंस नेत्र चिकित्सालय से आए डॉक्टर द्वारा मरीजों की जांच की गई और ऑपरेशन युक्त मरीजों को जावरा लायंस नेत्र चिकित्सालय की एंबुलेंस द्वारा जावरा ले जाया गया जहां कल सोमवार को मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।
इस नेत्र शिविर में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जाजली, जिला महामंत्री भगवत सिंह टेरियाखेडी , कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंह जी नागदेडा , करणी सेना जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह झांतला, महिपाल सिंह बोरदीया , कमल सिंह लालपुरा , कृष्ण पाल सिंह राठौड़ कोटड़ी , कारू सिंह राणावत , विजेंद्र सिंह बरखेड़ी , कुबेर सिंह सेलारपुरा ,सुरेंद्र सिंह अरनोद ,भानुप्रताप सिंह जाजली, लाल सिंह जाजली , प्रेम सिंह रिछावरा, भूपेंद्र सिंह , लोकेंद्र सिंह , जयराज सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।