अखिल भारतीय चारण गढवी समाज के अध्यक्ष का किया स्वागत

प्रतापगढ़।अखिल भारतीय चारण गढवी युवा के अध्यक्ष का प्रतापगढ़ प्रवास रहा इसमें हिंगलाज माताजी के प्रथम सदेह अवतार आवड माताजी के जन्म स्थान चालकना बाड़मेर में आयोजित अखिल भारतीय चारण गढवी शक्ति संचय महासम्मेलन का निमंत्रण लेकर आये जिसमें इनके साथ नरपत सिंह बारहठ , महेंद्र सिंह प्रभारी महासभा एबीसीजी , नारायण सिंह सुल्तानिया आर ए एस उप रजिस्टार एवं मोहन सिंह पूर्व सरपंच साथ रहे प्रतापगढ़ जिले के समस्त चारण समाज के बंधुओ ने अध्यक्ष हिंगलाज दान नांदिया का किया स्वागत। चारण गढवी महासभा के महामंत्री दशरथ सिंह चारण ने बताया कि इसमें केसर सिंह पूर्व प्रधान ,गिरीश भाटी शूरवीर सिंह , संजय सिंह, गोपाल बाटी, कृष्ण प्रताप सिंह, मुकेश सिंह भानु प्रताप सिंह राघवेंद्र सिंह तेज सिंह आदि रहे उपस्थित।