रामल्ला प्राण प्रतिष्ठा पर जिले में निकली भव्य शोभायात्राएं

 

प्रतापगढ़। अयोध्या में श्री रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्राएं जिले के गांव कस्बों सहित शहर में अल सुबह से ही भगवान श्री रामचन्द्र के जयकारो के साथ निकाली गई।

शहर में प्रभु श्री राम नाम धुन के साथ राज राजराजेश्वरी मंदिर से रामभक्तो द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई प्रभातफेरी में शहर के धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी धमोतर दरवाजा पहुंचते ही भव्य शोभायात्रा के रूप में मशालों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में हजारों कि संख्या में श्रद्धालु राम नाम धुन पर नाचते गाते चलो रहें थे। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत श्रद्धालुओं ने भव्य आतिशबाजी के साथ शहर के हर गली-मोहल्ले में किया गया। प्रभातफेरी में महिला शक्ति सहित बढ़े, बुढ़े बच्चों सहित युवाओं में दिखा प्रभु श्री राम के प्रति आस्था का असीम सैलाब रामधुन पर थिरक रहे थे नव युवा ढोल नगाड़ों की थाप पर।
शोभायात्रा में प्रतापगढ़ शहर के सभी धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद रहा प्रभात फेरी का राज राजेश्वरी मंदिर पर आरती के साथ भव्य शोभायात्रा का समापन किया गया।