बाबा दीपेश्वर महादेव की शहर में निकली बारात

Voice of Pratapgarh News

शहरवासियों ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ किया भोलेबाबा शिव शंकर महादेव का स्वागत

प्रतापगढ़। शहर में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद नजर आए। शोभायात्रा शहर के किला परिसर से शुरू हुई जो कस्बा चौकी, लोहार गली, गोपालगंज, आर्य समाज मंदिर, प्रताप टॉकीज, सूरजपोल, पीपली गली, सदर बाजार होती हुए दीपनाथ महादेव मंदिर पहुंची। भोलेबाबा की बारात में डीजे की धुन पर हजारों युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया है। शोभायात्रा में अश्व पर सवार युवक धर्म की पताका लेकर आगे चल रहे थे। पीछे महिलाएं सिर पर कलश उठाए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रही थी शहर के मुख्य मार्गों पर शोभा यात्रा का समाज सेवकों द्वारा इस्टाले लगाकर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा आतिशबाजी कर शोभा यात्रा का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। शोभा यात्रा को देखने के लिए शहर के गांधी चौराहे पर हजारों से अधिक लोग देखने को मिले। बड़ी संख्या में ग्रामीण ने भी मुख्यालय पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लिया है। शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों के द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना सहित आराधना का दौर जारी है।

आज से पांच दिवसीय मेला शुरू

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में नगर परिषद द्वारा आज से 5 दिवसीय मेला शहर के अटल रंगमंच पर लगाया गया है। जहां पर सांस्कृतिक धार्मिक आर्केस्ट्रा सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बाहर से बड़ी संख्या में कलाकार मुख्यालय पर भाग लेंगे। आज मेलें में जिले के स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक नृत्यों पर प्रस्तुति देगी।