Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। रिलायंस फाउंडेशन एवं प्रकृति फाउंडेशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अपने स्वागत भाषण में प्रोफेसर संगीता शर्मा ने महिलाओं को बधाई दी। स्वयं को साबित करने की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। सार्थी सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा टाक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं के आपसी सहयोग एवं समन्वय की बात कही। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डा. विजयश्री बिस्सा गेनोलॉजिस्ट आस्था हॉस्पिटल ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों एवं उनके उपचार के संबंध में सुझाव प्रस्तुत कर महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर दिये।
कृति संस्थान के वसीम खान ने महिलाओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का परिचय दिया। डॉ. प्रवीर ने सावित्री बाई फुले के उदाहरण के माध्यम से नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रम विभाग के जिला प्रबंधक अनिल शर्मा ने उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया। विक्रमसिंह चौहान(जैन इरीगेशन प्रबंधक) ने महिलाओं के लिए चलाये जा रहे स्वरोजगार कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
डीपीएम रिलायंस फाऊंडेशन प्रतापगढ विक्रमसिंह राजपूत ने महिला स्वयं सहायता समूहों की वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार करने की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। रोचक कार्यक्रम में स्थानीय बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं आदिवासी नृत्य की आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। देवजी गुर्जर ने बायफ संस्था के बारे में जानकारी प्रदान की। गायत्री सेवा संस्थान के रामचंद्र मेघवाल ने रिलाइंस फाउंडेशन एवं प्रकृति फाउंडेशन के कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित करने के बारे में बताया। सीताबाई जसवन्तपुरा, रेखा बाई, प्रमिला बाई खोरिया
ने संस्थान द्वारा किए अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किया। इस अवसर पर जलेबी रेस, चेयर रेस, मटकारेस एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विनीता चौहान ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन प्रोफेसर संगीता शर्मा ने किया: प्रकृति फाउंडेशन एवं प्रकृति से जुड़े रहने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में १६ गांवों से २३५ महिलाओं भाग लिया।
