Voice of Pratapgarh News@महेश कुमार गुप्ता
दौसा। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था के संस्थापक धमेन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्निश अग्रवाल एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में महिने भर से चल रहे फाग-उत्सव के दौरान लालसोट कार्यकारिणी द्वारा फाग-उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें रंग गुलाल और फूलों से राधा-कृष्ण संग होली खेली और होली के भजनों पर सभी ने जमकर नाच गाकर खूब धमाल मचाई।कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी जिनमें राजस्थान प्रदेश महिला महामंत्री मीनाक्षी गोयल ,जिला अध्यक्ष शिला अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष सुधा अग्रवाल,जिला-कोषाध्यक्ष अन्जू अग्रवाल, जिला महासचिव मिथलेश अगवाल, जिला सचिव गायत्री अग्रवाल,
जिला उपसंगठन मंत्री माया गोयल, जिला सदस्य नीतू अग्रवाल मौजूद रही ।
