Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनैना हापावत के नेतृत्व में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की धरियावद विधानसभा क्षेत्र में आज जनसंपर्क किया और धरियावद नगर मंडल में जिला अध्यक्ष सुनैना हापावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की। प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि महिला मोर्चा की इस बैठक में महिला मोर्चा की जिला मंत्री शारदा लबाना को लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी ने उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया एवं चुनाव में सक्रिय होकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने हेतु प्रेरित कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनैना हापावत के साथ जिला मंत्री सुमन मीणा, स्वयं सहायता समूह संयोजक कौशल्या पांचाल, शोभा गांछा पूर्व पार्षद सहित मोर्चा की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस जनसंपर्क अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
