श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्थान ने 12 वीं सार्वजनिक प्याऊ का किया शुभारंभ
Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य : कवि कृष्ण कुमार सैनी
बेजुबान जानवरों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी समर्पित है संस्था – घनश्याम जायसवाल
दौसा। वैसे तो दौसा शहर में पानी की बहुत किल्लत है लेकिन कुछ धर्मार्थ संस्थाओं द्वारा जगह-जगह प्याऊ लगाकर भीषण गर्मी में राहगीरों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध करवाया जाता है। भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल की महती आवश्यकता है। प्याऊ के अभाव में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है । इस परेशानी को कुछ कम करने के लिए दौसा शहर में बेज़ुबान जानवरों के लिए कार्य करने वाली बेज़ुबान सेवा टीम श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्थान,दौसा द्वारा सार्वजनिक प्याऊ खोली जा रही है। संस्था का यह प्रयास सराहनीय है। संस्था द्वारा मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर 12वीं सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत रामकरण जोशी सीनियर सैकडरी स्कूल के सामने शुरू की है।
संस्था के संरक्षक घनश्याम जायसवाल गुरु ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्याऊ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। संस्था सेवा के कार्यों में सदा आगे रही है। संस्था द्वारा दौसा शहर में जगह-जगह प्याऊ व्यवस्था कर एक मिसाल कायम की है, जिसका लोगों की जुबानों पर खूब चर्चा भी है।
श्रीरामकरण जोशी स्कूल के सामने सुबह मजदूरी करने वाले लोगों की बहुत भीड़ रहती है। गर्मियों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए 12 वीं प्याऊ का शुभारम्भ श्रीरामकरण जोशी सीनियर सैकन्डरी स्कूल, दौसा के सामने विधिवत रूप से किया है। जिसमें मीठा एवं ठंडा शुद्ध जल हर समय राहगीरों को पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। पानी पीने वाले लोगों ने कहा कि लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। अन्य समाजसेवियों एवं नगर परिषद द्वारा को भी इस कार्य से प्रेरणा लेना चाहिए।
मिडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा दौसा शहर में कहीं भी प्याऊ का इंतजाम नहीं किया है। इस कारण राहगीर परेशान होते हैं। दोपहर के समय बाजार में जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों का जब कंठ सूखता है तो वह पानी तलाशते हैं लेकिन न मिलने पर उन्हें पानी की बोतल या पाउच खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण राह चलते लोगों को प्यास का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए संस्था द्वारा राहगीरों की सुविधा के लिए प्याऊ खोलने शुरू कर दिए हैं। अतः लोगों की परेशानी कों देखते हुए श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्थान द्वारा अब तक 12 वीं सार्वजनिक प्याऊ जनहित में पानी पीने के लिए लगाई जा चुकी है।
इन जगह पूर्व में संचालित है संस्था द्वारा प्याऊ : – जिनमें सैथल मोड़, सैथल पुलिया के पास, कलेक्टर सर्किल, फर्स्ट टॉवर के सामने, सरकारी हॉस्पिटल के पास, गाँधी तिराहा, कलाली मंदिर के सामने, रेलवे फाटक, दुर्गा नर्सिंग होम के पास आदि विभिन्न जगहों पर संस्था द्वारा प्याऊ संचालित है।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक घनश्याम जायसवाल, दिनेश प्रजापति, बबलेश जायसवाल, राजेश शर्मा, अक्षय तिवाड़ी, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
