Voice of Pratapgarh News @
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई ।
प्रतापगढ़। राजीव गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।
जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि देश में सूचना क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव गांधी पार्क में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य पीयूष त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया ।उनकी इस शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा ।उन्हीं के बताएं मार्ग पर चलते हुए सभी को देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य पियूष त्रिवेदी ,जिला संगठन महासचिव कमल सिंह गुर्जर ,जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयलाल अहीर, जिला परिषद सदस्य पिंकेश पटवा , नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर ,नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष ओझा,महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक प्रवीण कुमार जैन,जिला उपाध्यक्ष भंवर कुमावत,जिला उपाध्यक्ष हेमप्रकाश शर्मा,पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश नागदा, जिला महासचिव मोहनलाल डांगी ,ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद जैन, जिला महासचिव अभिषेक शर्मा, जिला सचिव अशोक धोबी ,अरनोद कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भरत कुमावत, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश मारवाड़ी, नगर महासचिव विक्रम प्रताप सिंह राजपूत, नगर महासचिव जितेंद्र मारवाड़ी ,पूर्व पार्षद अमित जैन , बद्रीलाल खराड़ी, लॉक पदाधिकारी सुंदरलाल खटीक उदय लाल गायरी, राजेंद्र सिंह बिलेश्री, मोहन धोबी, गुरु, सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण ,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारीगण,नगर कांग्रेस पदाधिकारीगण ,नगर परिषद पार्षदगण,सभी मंडल कांग्रेस पदाधिकारीगण,सभी अग्रिम कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारीगण,जिला परिषद सदस्य गण, पंचायत समिति सदस्यगण, कांग्रेस समर्थित सरपंचगण,वार्ड पंचगण, बुथ इकाई के पदाधिकारीगण सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
