विश्व पर्यावरण दिवस पर संरक्षण के विविध संदेश देने हेतु संजीवनी सेवा संस्था द्वारा आज 101 पेड़ लगाकर की शुरूवात

 

Voice of Pratapgarh News ✍️

प्रतापगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर संरक्षण के विविध संदेश देने हेतु संजीवनी सेवा संस्था द्वारा आज 101 पेड़ लगाकर की शुरूवात, संजीवनी सेवा संस्था द्वारा संचालित सामाजिक सरोकार संबंधित विविध प्रकार के कार्यों में आज पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु सन्देश दिया गया

संस्थान कार्य क्रम समन्वक अमर सिंह ने बताया की पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव जन्तु है

प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।
इसलिए पर्यावरण की रक्षा में हाथ मिलाएं, स्वच्छता को बढ़ावा दें, और हमारी प्रकृति को समृद्ध बनाएं।

संस्थान द्वारा ब्लॉक धरियावद मे संचालित शिक्षा केंद्रों पर बच्चो बच्चियों को इस बार अपने अपने घरों पर वे गांव में, सरकारी जगहों पर स्कूल परिसर, चोराहो ,सार्वजनिक स्थलों ,पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे ,लगाने वे उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया ,और प्रत्येक शिक्षा केंद्र पर आज 5पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरूवात की गई, कार्य क्रम समन्वक अमर सिंह ने बताया की संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक सरोकार संबंधित कार्य जिले में किए जा रहे हैं, जो जन सहयोग द्वारा संचालित किए जा रहे हैं और समय समय पर जागरूकता अभियान शुरू कर जागरूक किया जा रहा है अभी संस्थान द्वारा ग्रामीण इलाकों में बच्चो बच्चियों को समर कैंप के माध्यम से दो माह से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है और करीब 2500 बच्चे बच्चियां पढ़ाई लिखाई कर रहें है। जिससे बच्चे बच्चियां को शिक्षा के प्रति रुचि और अधिक बड़ने के साथ साथ आगे कामयाब होने के बारे में भी शिक्षा प्रदान की जा रही है,वहीं आज पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चो बच्चियों को संदेश दिया गया की इस बार संस्थान द्वारा 1 लाख 11हजार पेड़ पौधे वारिश में ग्रामीण इलाकों में वे स्कूल परिसर में सरकारी जगहों पर मंदिर परिसर में खाली जगहों पर व गावो में लगाए जायेंगे इसके साथ ही कार्य क्रम समन्वक अमर सिंह ने कहा की इस बार हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का रहेगा और संस्थान को किसी भी तरह का कोई सरकारी आर्थिक बजट नही मिला हुआ है संस्थान जन सहयोग और भामा साह के सहयोग द्वारा संचालित की जा रही है और जिले में समय समय पर अनेक प्रकार के कार्य कर रही है और करती रहेगी।