Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह।
प्रतापगढ़। राजपूत क्षत्रिय समाज की धर्मशाला चारभुजा कालोनी नीमच रोड़ प्रतापगढ़ पर समाज के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई जिससे समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा की उपस्थिति में कार्यकरिणी का विस्तार उपस्थिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन कर किया गया।
मीडिया प्रभारी दिपेश सिंह देवड़ा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पुन: राजेंद्र सिंह देवड़ा को ही चुना गया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह चौहान (पेंटर) , उपाध्यक्ष -तेज सिंह राठौड़ एवं कालु सिंह चौहान, वरिष्ठ सचिव – नरेश सिंह गहलोत, सचिव- जगदीश सिंह सोलंकी एवं नटवर सिंह देवड़ा, संगठन मंत्री- जगदेव सिंह गहलोत, रतन सिंह राठौड़, भारत सिंह देवड़ा तथा प्रचार प्रसार मंत्री- किशन सिंह पंवार, गोवर्धन सिंह देवड़ा, मुकेश सिंह चुंडावत तथा विधि मंत्री- मांगू सिंह चौहान, सुरेश सिंह चौहान तथा केशियर पद हेतु- महेश सिंह चौहान एवं उप केशियर – गोपाल सिंह पंवार एवं भंडार प्रभारी हेतु- महेश सिंह चौहान (H.B.) को निर्विरोध चुना गया एवं अपने-अपने पद का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु पाबंध किया गया। अध्यक्ष एवं नव गठित कार्यकरणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर समाज के बंधुओ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
