निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट शहर की पीएम अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त समारोह में मुख्य अतिथि पिंकी चतुर्वेदी अध्यक्षा नगर पालिका लालसोट, विशिष्ट अतिथि हवा सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना लालसोट एवं भानू प्रकाश चतुर्वेदी (सोनू बिनौरी) सामाजिक कार्यकर्ता ने सर्वप्रथम सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पिंकी चतुर्वेदी अध्यक्षा नगर पालिका लालसोट एवं हवा सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना लालसोट के द्वारा स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गई तथा अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किये गए जिसमें, नगर पालिका की तरफ से विद्यालय के खेल मैदान में वृक्षारोपण हेतु पौधे उपलब्ध करवाए गए पिंकी चतुर्वेदी ने आश्वस्त किया कि विद्यालय में जितने भी पौधे लगाए जाएंगे नगर पालिका के द्वारा उनके लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे तथा और किसी प्रकार की भी विद्यालय को जरूरत हो तो इसके लिए नगर पालिका तत्पर रहेगी,
हवा सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना लालसोट ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कानून के बारे में जानकारियां दी विशेष कर बालिकाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार से कोई भी असामाजिक तत्व यदि परेशान करें तो उनको सबक सिखाने के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहेगी, बालिकाओं को निडर होकर जीने के बारे में कानून की जानकारियां दी।
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक ने निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना के बारे में एवं पर्यावरण में वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी थी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबा पाड़ा लालसोट की प्रधानाचार्या अंजना त्यागी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तालेड़ा जमात की प्रधानाचार्या उषा शर्मा ने भी सरकारी विद्यालयों में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।
विद्यालय के उपप्राचार्य मोहन उपाध्याय ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर रघुनंदन तिवाड़ी ,राजेश मीणा, विकास गौतम, कपिल (बंसी) टोरडी, अशोक कुमार गुप्ता, बाबूलाल शर्मा, रामनारायण मीणा ,नवीन फुलवरिया,संजू गुप्ता, निर्मला गुप्ता, ममता मीना, छवि पारीक ,सरोज बैरवा, मनप्रीत मीना ,मुकेश कुमार कीर,राजेश मीणा आदि उपस्थित रहे संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।