अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अंतर्गत पितृविहीन छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। अनुराग सेवा संस्थान , लालसोट द्वारा लालसोट परिक्षैत्र के पितृविहीन जरुरतमंद छात्र – छात्राओं के लिए संचालित
“अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान “
के अन्तर्गत सत्र – 2024 -25 के लिए संस्था प्रधानों के माध्यम से पितृविहीन छात्र – छात्राओं के आवेदन – पत्र आमंत्रित हैं।
इस सत्र 2024-25 के लिये 18 जुलाई, 2024 सायं 5 बजे तक पात्र बालक बालिकाओं की सूची संस्थान कार्यालय को या श्याम कंप्यूटर्स, कोथून रोड़,लालसोट पर उपलब्ध करवाने का श्रम करें
संस्था प्रधान विद्यालय की लेटरहेड पर छात्र – छात्राओं के नाम/ पिता का नाम/ जन्मतिथि / कक्षा/ आधार कार्ड नं / सम्पर्क सूत्र सहित पूर्ण जानकारी के साथ पितृविहीन वास्तविक जरुरतमंद छात्र – छात्राओं का चयन कर समय पर सूची उपलब्ध करवाएं ताकि समय पर शिक्षण सामग्री वितरित की जा सके ।

नोट: चयन सूची के नीचे पितृविहीन होने का प्रमाणीकरण अवश्य करें।