Voice of pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। भाजपा राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष मनाये जाने वाला राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस कार्यक्रम की प्रभारी महिला प्रदेश मंत्री आरती सिंह को नियुक्त किया साथ ही सह प्रभारी महिला प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा को बनाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाथ से बनी हुई साड़ी व कपड़ो का उपयोग करने पर जोर देकर बुनकरो को प्रोत्साहित करना इसके साथ ही महिला बुनकरो को सम्मानित करना, जगह जगह जागरूकता मुहीम चलाकर हाथ से बने उत्पादों की ओर आकर्षित करना ऐसा सब करने से प्रधानमंत्री का वॉकल फॉर लोकल मिशन भी सार्थक होता हैं।
