Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
माउंट आबू। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के माउंट आबू आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी, मंडल महामंत्री लक्ष्मण प्रजापत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री अरविंद रावल, आईटी सोशल मीडिया संयोजक अभिनंदन दीक्षित, हितेष गिरी आदि मौजूद रहे।
