सडकों पर गडढों का हो भराव, बचाऐ जान माल जन हानी को : ओजस्वी

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चितोडगढ।  बरसात का मोसम ओर रास्तो सडकों पर बडे बडे खडडे। कितने ही वाहनो को खडढों मे धंस कर गिरते देखे जा सकते है।जिससे जान ओर माल का भारी नुक़सान देखा जाता है। गांवो में रास्तो ओर सडकों पर पानी भरा रहने से गंधगी तथा मच्छर के फैलने से बीमारिया बढ सकती है।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष मदन सालवी ओजस्वी ने बताया कि सडको तथा रास्तो की समुचित देख-भाल तथा सार संभाल मे सम्बंधित विभाग कमी ना रखे। सडकों के गडढों का आकार तथा मरम्मत के पक्का पुख्ता इंतज़ाम अमल मे लाया जावे जिससे हादसो से बचा जा सके।
ओजस्वी ने सरकार का ध्यान इस ओर कराते हूऐ लिखा कि मरम्मत के लिऐ आवश्यक सामग्री ओर बजट की समुचित व्यवस्था हों। गांवो मे भी रास्तो मे सडकों पर पानी भरा रहने से खडढों का पता नही चल पाता है तथा वाहन फॅस कर गिरते देखे जा सकते है। नगर पालिकाऐ नखर परिषद नगर निगम तथा ग्राम पंचायते इस ओर विशेष ध्यान देने को पराथमिकता दें ताकि आम जन बेमौत मृत्यु से बच सकें।

मदन सालवी ओजस्वी:  जिलाध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी चितोडगढ राजस्थान।