भाजपा नगर मंडल द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। आबूरोड में आज भाजपा नगर मण्डल द्वारा लाखो कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि सेंचुरी मार्बल गांधीनगर में मनाई गई।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया अटल बिहारी जनसंघ के संस्थापक में से एक थे। आज इनकी छठवीं पुण्यतिथि है,इनका निधन 16 अगस्त 2018 को 83 वर्ष की उम्र में हुआ था। एक कुशल संगठनकर्ता के रुप में विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल बिहारी का जीवन राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित था। आज उनके स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन.श्रद्धेय अटल की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।
परसाई ने आगे कहा 31 मई, 1996 को संसद में विश्वास मत के दौरान अटल बिहारी ने एक भाषण देते हुए कहा था कि “देश आज संकटों से घिरा हुआ है. ये संकट हमने पैदा नहीं किया है। जब-जब कभी आवश्यकता पड़ी, संकटों के निराकरण में हमने उस समय की सरकार की मदद की। सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए.”
नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया की वह प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम थे, अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब भी वो सदन को संबोधित करते थे तो उस दौरान सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष के सांसद भी बड़ी गंभीरता से उनकी बातों को सुनते थे।
मंडल महामंत्री दिपेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद कहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई,नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,महामंत्री दिपेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, पार्षद एवम मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र गेहलोत,सुरेखा मोदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष निलेश राणा,मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी,मुकेश धवलेशा,तपेश सेन, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मोहन,पंकज कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts