भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का आगाज किया

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। आबूरोड़ में सदस्यता अभियान की शुरुआत आबूरोड़ भाजपा की पूर्व पार्षद एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता शमिस्ता शर्मा के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बाबूभाई पटेल,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण की उपस्थिति में कई। मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है ,तो वो है देश के प्रधानमंत्री मोदी को । भारतीय जनता पार्टी ने आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 लांच किया। सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री मोदी उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवम ग्रह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की सदस्यता ली। परसाई ने आगे बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,नए कार्यकर्त पूरे भारत मे भाजपा से जुड़ने के लिये आतुर है,18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति 8800002024 पे मिसकाल कर भाजपा की सदस्यता ले सकता है,भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पूरे भारत मे 18 करोड़ स अधिक कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हुए है,जिन्हें अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होगा।
वरिष्ठ समिष्टा शर्मा ने कहा हमने पार्टी का कार्य बहुत संघर्षो से किया,उस समय कार्यकर्ताओ एवम सुविधा दोनो का अभाव था,आपातकाल भी देखा, उस दुर्दशा को याद करके आज भी मन व्यथित हो जाता है,पार्टी ने जो सदस्यता अभियान आरंभ किया है वो सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होना चाहिए। हर स्थान, वर्ग, जाति व मजहब के लोगों को पार्टी में समाहित करना है। इस बार भी हम 2014 की भांति हम दस करोड़ सदस्यता के लक्ष्य को पार करेंगे। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग भाजपा कार्यालय से होकर ही जाता है।
अभियान के जिला संयोजक बाबूभाई पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान के कार्यक्रम हर 6 साल बाद होता है। इस बार सिरोही जिले को 1.50लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है,जिसे हम जिला टीम,मंडल टीम के सहयोग से जल्दी हासिल करलेंगे।इसी निमित हम प्रत्येक मंडलो की नियमित बैठक लेते रहेंगे,ओर मंडलो के लक्ष्यों को भी पूर्ण कराएंगे।
सदस्यता अभियान के बाद बूथ से लेकर राष्ट्र स्तर तक संगठन के चुनाव होंगे। पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, अनूठी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और सत्यतापूर्ण तरीके से हर छह वर्ष में सदस्यता अभियान नहीं करता है। हमें गर्व है कि हमने इस परंपरा को अक्षुण्ण रखा है। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि जीवंत इकाई है, विचारधारा का वाहक है और कार्यसंस्कृति का पोषक है,वे सरकार-संगठन के बीच कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता से जोड़कर रखते हैं। इसी कारण सशक्त और समृद्ध भारत का सपना हमें चरितार्थ करना है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई,जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठी, जिला मंत्री अनुराधा जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया,महामंत्री दिपेश अग्रवाल,राधेशयम शाक्य,हरेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष मुकेश मोदी,शैलेश अवस्थी,प्रेम सिंह,प्रीति वाजपई,नगर मंत्री देवेंद्र निगम,रवि पटेल,अशोक माली,राजीव मारू,हेमलता कालेरा, मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी,सूर्यप्रताप सिंह,राजन वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts