लालसोट व्यापार महासंघ में प्रत्येक व्यापार संघ के अध्यक्ष की हुई शुरुआत

 

लालसोट व्यापार महासंघ में प्रत्येक व्यापार संघ के अध्यक्ष की हुई शुरुआत रवि गुप्ता/राम नाटाणी बने रेडीमेड वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। उपखंड लालसोट में लालसोट व्यापार महासंघ में प्रत्येक व्यापार संघ के अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में रेडीमेड वस्त्र व्यापार संघ की आम मीटिंग पुरानी अनाज मंडी शिव मंदिर मे आयोजित की गई।

जिसमें सभी रेडीमेड वस्त्र व्यापारी सम्मिलित हुए उन्होंने मिलकर निर्विरोध सभी की सहमति से रवि गुप्ता/राम नाटाणी, को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया । साथ ही वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी भी घोषित की गई।

जिसमें अध्यक्ष रवि गुप्ता/ रामनाटाणी, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री अमजद खान, सहमंत्री नवल सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर शर्मा, संरक्षक अरविंद आर्य और राम बोहरा, कोषाध्यक्ष रोहित टिल्लू चौधरी को बनाया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रवि गुप्ता /राम नाटाणी ने कहा कि सबको साथ लेकर ही संगठन को और मजबूत बनाया जायेगा और में अपने रेडीमेड वस्त्र व्यापार संघ के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
इस अवसर पर हंसराज, प्रेम नाटाणी, गिर्राज सैनी, ज्ञानी गुर्जर, गिर्राज माठा ,कमलेश सैनी, अरविंद आर्य, कपिल अग्रवाल, किशन खंडेलवाल, राकेश सैनी,कमल जैन , पवन सैनी , नितेश शर्मा, मुकेश गुप्ता,सागर शर्मा, भरत सैनी,आशीष खंडेलवाल,पवन शर्मा, अमजद खान,आदि काफी संख्या में रेडीमेड वस्त्र व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।