लालसोट व्यापार महासंघ की कड़ी में वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष बने मुकेश शर्मा निर्झरना

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। बुधवार को वस्त्र व्यापार संगठन लालसोट की आवश्यक आमसभा स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में ओमप्रकाश झालानी की अध्यक्षता में 7:00 बजे आयोजित की गई जिसमें नवीन कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया की विस्तृत चर्चा की गई, चर्चा पश्चात आपसी सहमति से एक पांच सदस्य कमेटी और एक अध्यक्ष का पद के चयन किया जाना तय किया गया।

उपस्थित सभी सदस्य सहमति से अध्यक्ष पद के लिए मुकेश शर्मा का प्रस्ताव गोविंद जसवानी के नेतृत्व में किया गया, समर्थन अजीत कुमार जैन ने दिया और मौजूद रहे व्यापारियों ने इसका समर्थन किया।

5 सदस्य कमेटी में प्रभाकर जैन, गोविंद जसवानी ,राम कल्याण उपाध्यक्ष ,अजीत कुमार जैन, ओमप्रकाश झालानी ,मुरारी लाल सैनी सभी वस्त्र व्यापारियों की सहमति से तय किया गया। आगामी सभी वस्त्र व्यापार संघ की गतिविधियां विधियत संचालन करने की संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। व्यापारियों की हित की रक्षा करते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन हेतु तत्परता रखी जाए,
एवं विस्तृत कार्यकारिणी का गठन हेतु उक्त अध्यक्ष एवं कमेटी को जिम्मेदारी दी गई जो अपनी कमेटी का गठन पांच दिवस के अंदर करके जानकारी प्रदान करें।

और अंत में अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया