प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नए भवन के लिए भूमि पूजन आयोजित

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुख्य क्षेत्रीय निदेशिका इंदौर जोन ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी , छत्तीसगढ़ की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ,उज्जैन संचालिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, पूर्व मुख्य सचिव UP IAS ब्रजमोहन मीणा ,सेवा केंद्र संचालिका बस्सी क्षेत्र ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी ,डॉ. ब्रह्माकुमार ओम प्रकाश , लालसोट सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी जानकी दीदी ब्रह्माकुमारी शिखा दीदी रामगढ़ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने गृहस्थ जीवन मे राजयोग अभ्यास और आध्यात्मिक ज्ञान से संतुलित जीवन जीने तथा ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने बढ़ते नकारात्मक प्रभाव से अपनी सकारात्मक शक्ति द्वारा सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए अपना उद्बोधन दिया।
ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने सकारात्मक संकल्पों के द्वारा व्यर्थ को भी समर्थ करने के लिए अपना उद्बोधन दिया।
ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी ने आए हुए अतिथियों का अपने शुभ वचनों द्वारा अभिनंदन किया।