दीपावली पर भागीरथ फुले सेना सेवा समिति की अनूठी पहल, लोग कर रहे जमकर तारीफ
Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। भागीरथ फुले सेना सेवा समिति, दौसा के द्वारा सर्व समाज की विधवा माता-बहनों एवं असहाय लोगों को दीपोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण दौसा जिले में मिठाई एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया ।
जिलाध्यक्ष अंजू सैनी ने बताया कि दीपावली पर्व से पहले ही जरुरतमंदों की दीपावली जगमग करने के उद्देश्य से संगठन ने 26 तारीख से 30 तारीख तक गांव-गांव जाकर जरुरतमंदों को मिठाई, दीपक, बाती आदि सामग्री भेंट की गयी। जिससे उनके परिवार भी दीपावली मना सके।
मिडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि सहयोग के रूप में पेठे की मिठाई संस्थान के जिला संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जैयन कुमार महिमा स्टोन व जिला उपाध्यक्ष बनवारी लाल आढ़तिया के द्वारा, संपूर्ण पूजन सामग्री नीलकंठ युवा सेवा समिति दौसा के द्वारा व दीपक – बाती की व्यवस्था हेमराज सैनी पामाडी के द्वारा व अन्य वितरण किये जाने वाली सामग्री की व्यवस्था समस्त सहयोगी साथियों के साथ कार्यकारणी के द्वारा करी गयी। साथ ही अनेक गणमान्य नागरिकों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भी इस कार्य में बढ़चढ़कर सहयोग प्रदान किया गया।
संरक्षक हरिराम सैनी गोलाडा ने बताया कि दीपावाली से पहले मिठाई व पूजन सामग्री पाकर गरीब व विधवा महिलाओं एवं अनाथ बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे। अपनी खुशियों के लिए तो सभी दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन संस्था की सोच कुछ अलग हटकर है। तभी तो दीपावाली के एक माह पहले से संस्था के पदाधिकारी खुद के शौक व गैजेट्स की बजाय गरीबों को दिए जाने वाले खुशियों के पैकेट के मैनेजमेंट में जुट जाते हैं।
संस्था द्वारा किये गये इस ऐतिहासिक कार्य की सम्पूर्ण जिलेभर में चर्चा हो रही है एवं सभी ने सराहना कर संस्था के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का योगदान रहा।
