Voice of Pratapgarh News रिपोर्टर ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा उप चुनाव में सलूम्बर विधानसभा प्रभारी, पूर्व स्वायत शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपलानी के नेतृत्व में सलूम्बर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने पर कृपलानी की उपस्थिति में स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी कर एक दूसरों को जीत की बधाई दी व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, विशाल सोनी, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, केली सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम टेलर, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री चिराग मंत्री, पार्षद जगदीश माली, भाजपा नेता रामगोपाल झंवर, सोनू झंवर, अंकित लक्षकार, अंतरिक्ष साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
