कवि कृष्ण कुमार सैनी का नारी शक्ति वन्दन सम्मान-2024 हेतु चयन

 

मानव जीवन की उत्कृष्टता सम्मान से सैनी होंगे सम्मानित

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार  

दौसा। दौसा के युवा कवि कृष्ण कुमार सैनी को सामाजिक कार्यों व साहित्यिक योगदान के से फलस्वरूप वूमेन पावर सोसायटी फाउंडेशन,जयपुर द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मान 2024 के तहत मानव जीवन की उत्कृष्टता सम्मान से 29 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा। दौसा से साहित्य एवं सामाजिक कार्यों के कारण एकमात्र कवि कृष्ण कुमार सैनी का ही चयन किया गया हैं।
वूमेन पावर सोशलिटी के राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार मीरवाल के द्वारा होटल दा कन्नौट हाउस जयपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक सन्तोष कुमार मीरवाल ने बताया की उनके फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में दौसा की मारुति कॉलोनी निवासी कवि कृष्ण कुमार सैनी को उनके सामाजिक कार्यो को देखते हुए नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है।