Voice of Pratapgarh News ✍️ एजाज अहमद
प्रतापगढ़। विप्र फाउंडेशन के प्रतापगढ़ जिला संरक्षक रघुनंदन शर्मा एवं प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गणपत शर्मा,जिला महामंत्री जगदीश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा,संयुक्त सचिव भगवती शंकर शर्मा के अनुमोदन पर विप्र समाज की सेवा में समर्पित चुन्नीलाल शर्मा को सर्व सम्मति से निर्विरोध विप्र फाउंडेशन तहसील धरियावद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष चुन्नीलाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों सहित श्री रोकड़िया बालाजी झांसड़ी में दर्शन कर राष्ट्रीय एकता – सामाजिक समरसता एवं स्वजातीय गतिशीलता के साथ समाज हित में निस्वार्थ एवं समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही, जिला संगठन मंत्री लोकेश भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि चंद्रशेखर शर्मा, रामेश्वर शर्मा, रूपलाल सुखवाल, रमेश शर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज, दुर्गा शंकर शर्मा, बालमुकुंद शर्मा,नरेश भारद्वाज, मनोज शर्मा, पंकज व्यास, हेमंत शर्मा,प्रवीण शर्मा सहित युवा एवं वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे ।
