Voice of pratapgarh News✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट उपखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वाधान में सोमवार को देवनारायण भगवान की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तहसील अध्यक्ष सुमेर सिंह कसाना ने बताया की विशाल शोभायात्रा श्री देवनारायण मंदिर चांदसेन से विधिवत ध्वज पूजन के साथ रवाना होकर लालसोट शहर के प्रमुख बाजार व मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची।
शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया लालसोट विकास मोर्चा अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव शंकर जोशी ने शोभायात्रा का शीतल पेय व पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। पुजारी विनोद गुर्जर का माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही डीजे की धुन पर नाच रहे युवाओं के संग ठुमके भी लगाए।
इस दौरान देवनारायण भगवान की जीवंत झांकी सजाई गई। गुड सवारी का मनोरम दृश्य भी देखने को मिला। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामराज गुर्जर , रमेश भेरूवास, रामहेत टोडा ठेकला, सुरज्ञान टोरडा, बच्चन सिंह डिगो, प्यारसिंह बीड, शिवपाल चांदसेन, सूरज्ञान डोई, बृजमोहन खटाना, रमेश, धारा सिंह गुर्जर, रामलाल ढोई, लहरी खटाना सहित अन्य मौजूद रहे।
