Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH
प्रतापगढ़। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ब्लॉक पीपलखूंट की बैठक महादेव मंदिर पावटी पीपलखूंट के प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक संयोजक संजय कुमार निनामा, ब्लॉक प्रवक्ता सुरजमल यादव, ब्लॉक सदस्य अनिल बुज, पप्पुलाल मईड़ा को नियुक्त किया गया।
इस मौके पर आदिवासी परिवार की विचारधारा को मजबूत करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में आनी वाली समस्याओं के समाधान करने , भारतीय संविधान के आर्टिकल 244(1) के अनुरूप आरक्षण लागू कराने , वर्ष 2013 व 2016 की अधिसूचना को खारिज कराने , महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने एवं 16 फरवरी को अनुसूचित क्षेत्र आरक्षण मोर्चा के बेनर तले आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक रविन्द्र बरजोड़, जिला संयोजक विक्रम निनामा, राष्ट्रीय सदस्य सन्तोष भील, ब्लॉक संयोजक संजय कुमार निनामा, ब्लॉक प्रवक्ता सुरजमल यादव, ब्लॉक सदस्य अनिल बुज, पप्पुलाल मईड़ा, गोवर्धन ,मुकेश निनामा, नागेन्द्र,बापुलाल निनामा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
