सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता

दौसा। उपखंड लालसोट मुख्यालय पर खटवा रोड पर स्थित सावित्रीबाई फूले सर्किल पर सोमवार को सैनी समाज जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी कंछला के नेतृत्व में माता सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर फूलमाला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी कंछला, युवा नेता पदम फड़कल्या ने बताया कि भारत की पहली महिला अध्यापिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रामधन सैनी खटवा,मदन लाल सैनी मुनीम, कमलेश बंनजारा, राजेश मालवाला, नेहनू राम खटवा सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।