केंद्रीय मंत्री प्रधान के पिता के निधन पश्चात शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक कृपलानी

Voice of Pratapgarh News ✍️ 

निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पूज्य पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान के देवलोकगमन के पश्चात उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों के समक्ष संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधायक कृपलानी के साथ बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भी स्व. देवेंद्र प्रधान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।