हिंदू नव वर्ष पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन

 

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता

दौसा। उपखंड लालसोट में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को मित्र मंडल आजाद चौक द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड में मित्र मंडल ने सामूहिक सुंदरकांड के पाठ किए,तत्पश्चात महा आरती हुई। महा आरती के बाद सभी ने एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, गिराज गुप्ता, मनीष गुप्ता, कैलाश सेठी, लोकेश दंड, जितेंद्र कुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, नाथू लाल सैनी ,हरगोविंद सैनी, कमलेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, विमल गुप्ता,शैलेश जैन, राय सिंह गुर्जर, राजेश पंडा सहित मित्र मंडल के सदस्य मोजुद रहे।

Voice of Pratapgarh.com