माता के मंदिरो में लगी भक्तों की भीड़ ज्योत जलाकर की मंगल कामना

अष्टमी पर अपनी अपनी कुल देवी की पूजा कर मांगी मन्नते

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता

दौसा। उपखंड मुख्यालय पर चैत्र नवरात्रि के पवित्र माह की अष्टमी पर श्रद्धालुओं द्वारा माता के मंदिरों एवं घरों पर जोत जलाकर , पूजा अर्चना कर खुशहाल परिवार की कामना की। जिसके कारण देवियों के मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। भक्तों द्वारा कुलदेवी के मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु सुबह से ही साधनों के माध्यम से माता के दरबार पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए। प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के पुजारी बनवारी व्यास ने बताया कि शहर की प्रसिद्ध घाटा की पपलाज माता, डिगो वाली ब्याई माता, प्रसिद्ध महाकाली मंदिर समेत सभी माता रानी मंन्दिरो पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी, भक्तों द्वारा माता के दर्शन करने के बाद ज्योत जलाकर पूजा अर्चना की गई तथा माता के प्रिय भौजन खीर,पुए पुरी का भोग लगाया। माताजी के भोपो द्वारा मंगल गीत गाए गए। अष्टमी पर श्रद्धालु अपने-अपने घरों पर भी अपनी कुलदेवी की विधिवत पूजा करते हैं व ज्योत जलाते हैं। हलवा, पुरी, खीर का भोग लगाते हैं और कन्याओं का पूजन वंदन कर भोज का आयोजन कर आशीर्वाद स्वरुप अपने परिवार की खुशलता की कामना करते हैं।