Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता
विधायक रामविलास मीणा ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत दी बधाई
दौसा। लालसोट में राम भक्तों व रामनवमी आयोजक समिति द्वारा महाकाली मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा महाकाली मंदिर से विधिवत पूजन के साथ प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मागों ज्योतिबा फूले सर्किल, अशोक सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड, बौली का बाजार , झरंडा चौक, लोहारू बाजार होती हुई बलराम सत्संग भवन श्रीराम मंदिर पहुंची।
इस अवसर पर डीजे की धुन पर हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त नाचते गाते जय जय श्रीराम के जय घोष के साथ निकले, जिन पर लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम , महाबली हनुमान, माता सीता, लक्ष्मण सहित वानर सेना की जीवंत झांकियां, कलर फुल आतिशबाजी शामिल थे।
श्रीराम जन्म उत्सव पर निकाली शोभायात्रा में लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने शामिल होकर श्रीराम भक्तों पर पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा में शामिल होकर विधायक ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
इस अवसर पर हजारों राम भक्त हर घर में अब एक ही नाम रामजी की निकली सवारी श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में जैसे मधुर गीतों पर नाचते गाते निकले। लोगों ने मकानों व दुकानों पर चढ़कर भगवान श्रीराम के दर्शन किए। श्रीराम के जय जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना अधिकारी किशन मीणा मय जाप्ता सहित आयोजन समिति समेत सैकड़ो राम भक्तों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।
