Voice of Pratapgarh News ✍️संवाददाता पंडित मुकेश
चित्तौड़गढ़। आज केन्द्र सरकार द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध ईडी द्वारा की जा रही असंवैधानिक एवं दुर्भावनापूर्वक कार्यवाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद सिंह शिशोदिया के निर्देश पर आज चित्तौड़गढ़ शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान साउथ जोन मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद विजय चौहान, राजू खटीक, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, शमी अरोड़ा, सुमित मीणा, रेखा आदिवाल, जिला सचिव दिनेश गुर्जर, रफीक खान, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजय सेन, प्रदेश सचिव खुमेंद्र गुर्जर, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अजय लोट, अनिल सेठी, महावीर नागोरी, हरिश शर्मा, चक्षु शर्मा, रोहित गोरण, वासु बुरट, गुलशेर, फ़िरोज़ खान, राजा शेख, डॉ मोहम्मद् हुसैन, सैफ अली, फतह लाल, राजा, आशीष त्रिवेदी, युवराज सिंह, सहित कई शहर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
