क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
विधायक मीणा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर बढ़ाया उत्साह

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।लालसोट जय पपलाज माता क्रिकेट क्लब की प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रामबिलास मीणा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

भांवता की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया, जबकि राजपुरा उपविजेता रही। विधायक ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए युवाओं से खेल भावना से जुड़ने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।

Recent Posts