लॉटरी का झांसा देकर 3 लाख 53 हजार 999 रूपये की साईबर की ठगी/धोखाधडी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार साईबर ठगी/धोखाधडी के प्रकरणो के निस्तारण हेतु थानाधिकारी साईबर पुलिस थाना जिला प्रतापगढ हरिसिंह मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 20/2023 धारा 420, 120बी भादस एवं 66 डी आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त सुखेन्द्र कुमार बुनकर को गांव मध्य टोला इटमा, थाना अमरपाटन, जिला सतना (हाल जिला मेहर) मध्य प्रदेश से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः दिनांक 08.12.2023 को कलावती पत्नी अशोक पंचाल जाति पंचाल निवासी खुन्ता थाना धरियावद ने एक रिपोर्ट दी कि प्रार्थिया के पास लगभग 3 माह पूर्व whatsapp कॉल (923086794575) आया जिसमे मुझ प्रार्थिया को बताया कि आपके लॉटरी लगी। इसके लिए मेरे आधार कार्ड, फोटो मंगवाये और किसी तरह के पैसो की मांग नहीं की। जिस पर मैं उनकी बातो में आ गई और उनके द्वारा मांगी गई डिटेल उनको whatsapp पर भेज दी, उसके कुछ समय पश्चात उनका पुनः कॉल आया कि आपके लॉटरी का पेमेंट पास हो गया है, जिसकी प्रोसेसिंग फीस आप जमा करवा दो और मुझे उन्होंने बातो में उलझाया मेरे से अलग अलग खातों मे अलग अलग दिनो में कुल 353999 रुपये अपने खातों में डलवा दिये। इस प्रकार मेरे से साईबर ठगी कर धोखाधडी की। रिपोर्ट पर साईबर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 20/2023 धारा 420 भा.द.स.एवं 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम द्वारा कार्यवाहीः घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त द्वारा ट्रांजेक्शन हेतु

प्रयुक्त किये गये बैंक खाते फ्रिज करवाये गये एवं अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान घटना में प्रयुक्त बैंक खातो का स्टैंटमेंट प्राप्त कर खाता धारको के साथ अनुसंधान किया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बरो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। अनुसंधान के दौरान प्राप्त बैंक रिकार्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर वांछित संदिग्ध सुखेन्द्र कुमार बुनकर को जिला मेहर मध्य प्रदेश से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। दौरान पूछताछ अभियुक्त सुखेन्द्र कुमार बुनकर से स्पष्ट है कि अभियुक्त ने अन्य साथियो के साथ मिलकर पैसे के प्रभोलन में आ कर स्वंय के बैंक खाता डिटेल व सिम कार्ड मुख्य साथी को दिया था। जिन्होनें लॉटरी खुलने का झुठा झांसा दे कर प्रार्थिया के साथ 353999 रूपये का फॉड किया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में पांच आरोपीगण को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सुखेन्द्र कुमार बुनकर गांव मध्य टोला इटमा थाना अमरपाटन गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता जिला सतना (हाल जिला मेहर) मध्य प्रदेश।

Recent Posts