“ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थाना कोटडी की कार्यवाही 

“ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थाना कोटडी की कार्यवाही

41 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर जब्त कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया जब्त जब्त शुदा ब्राउनशुगर की अनुमानित कीमत 08 लाख 20 हजार रूपये

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में आपरेशन चक्रव्युह के तहत थानाधिकारी थाना कोटडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 41 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 09.11.2025 को थानाधिकारी अरुण खांट पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा कोटडी से भैरूखाखरा आने जाने वाले रोड मनपुरा तिराहे पर दौरान नाकाबन्दी कोटडी की तरफ से एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल आयी जिसपर चालक सहीत दो व्यक्ति बैठे थे। जो सामने पुलिस नाकाबन्दी को देखकर नाकाबन्दी स्थान से करीब 20 मीटर पहले उक्त मोटरसाईकिल के पिछे बैठा व्यक्ति चलती हुई मोटरसाईकिल से अचानक कूदकर झाडीयों में होते हुए नदी कि तरफ भाग गया व मोटरसाईकिल चालक उक्त मोटरसाईकिल को मुख्य सडक से वनपुरा आबादी कि तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर उत्तार कर भागने कि कोशिश करने लगा जिस पर उक्त मोटरसाईकिल चालक एवं उसके कब्जे शुदा मोटरसाईकिल में कोई संदिग्ध वस्तु होने की आशंका होने पर मोटरसाईकिल चालक को थानाधिकारी नय जाप्ता द्वारा घेरा देकर पकड़ा और भागने का कारण पुछा तो कोइ जवाब नहीं दिया। मोटरसाईकिल चालक को उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुरज पिता श्यामलाल कीर उम्र 20 साल निवासी वनपुरा कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ राज होना बताया एंवम मोटरसाईकिल से कूदकर भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा तो सुरज ने उसे अपना दोस्त बताकर उसका नाम दिलीप पिता मांगीलाल जाति कीर निवासी वनपुरा कोटडी थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़ का होना बताया। मोटरसाईकिल चालक के कब्जे से कुल 41 ग्राम ब्राउनशुगर व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त कर प्रकरण संख्या 71/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अनुसंधान जारी।

गिरफ्तार अभियुक्त- 01. सुरजमल पिता श्यामलाल कीर उम्र 20 साल निवासी वनपुरा कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़।

Recent Posts