प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार साईबर ठगी/धोखाधडी के प्रकरणो के निस्तारण के अभियान के तहत थानाधिकारी साईबर पुलिस थाना जिला प्रतापगढ हरिसिंह एवं मय टीम द्वारा दिनांक 09.11.2025 को प्रकरण संख्या 01/2025 धारा 318 (4) व 61 बी.एन.एस. एवं 66 डी आईटी एक्ट में 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 31.10.2025 को प्रार्थी हीरालाल रैदास निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट दी कि प्रार्थी के पुत्रियो के साथ मिलकर प्रार्थी ने अपने मोबाईल फोन पर Yono app चलाने के लिए Play Store से Yono app डाउनलोड किया। जिसमें दस Yono app Show हो रहे थे। जिसमे Yono app इस्टॉल कर ओपन किया तो क्रेडिट कार्ड के नम्बर मांगे क्रेडिट कार्ड के नम्बर डाले तो मोबाईल पर 09060950019 नम्बरो से कॉल आया और डेबिट कार्ड के नम्बर व ई-मेल आईडी कि डिटेल भरने को कहा गया और डेबिट कार्ड की डिटेल भरते ही मेरे मोबाईल फोन पर धड़ाधड़ ओटीपी व कॉल आने शुरू होने लग गये। व मेरे खाते से 01 लाख 77 हजार रूपये निकल गये मेरे जानकारी के बिना। इस प्रकार मेरे से साईबर ठगी कर धोखाधडी की। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए साईबर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 01/2025 धारा 318 (4) बी. एन एस. एवं 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
टीम द्वारा कार्यवाहीः- घटना की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 31.10.2025 को
प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध ट्रांजेक्शन हेतु प्रयुक्त किये गये बैंक खाते फ्रिज करवाये गये एवं अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान अधिकारी हरिसिंह मय टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातो का स्टेटमेंट प्राप्त कर खाता धारको के साथ अनुसंधान किया व इसके साथ ही घटना में तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया। बैंक रिकार्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वांछित संदिग्ध 01 इस्माइल नन्नू सैय्यद, 02 कैलाश गोविन्दराम जाधव को दिनांक 09.11.2025 को पुणे शहर महाराष्ट्र से डिटेन कर गिरफ्तार किये गये। दौरान पूछताछ मुल्जिमान इस्माइल नन्नू सैय्यद व कैलाश गोविन्दराम जाधव से स्पष्ट है कि मुल्जिमान ने अन्य साथियो के साथ मिलकर पैसे के प्रभोलन में आ कर स्वंय के बैंक खाता देकर व फर्जी Yono app डाउनलोड करवाकर झांसा दे कर प्रार्थी के साथ 177000 रूपये का फ्रोड किया। आरोपीगणो ने अपने अन्य साथियो के साथ मिल कर सोची समझी योजना बना कर प्रार्थी के साथ फर्जी Yono app डाउलोड करवा कॉल कर साईबर ठगी की गई। प्रकरण में अन्य वांछितो की तलाश जारी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01 इस्माइल नन्नू सैय्यद पिता नन्नू सैय्यद जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी गांव धवेली थाना चाकुर पोस्ट तन्नी, जिला लातुर तालुका रैनापुर महाराष्ट्र, हाल मुकाम 15/2 खराडे चाल शनि मंदिर के सामने गोन्डाले नगर हडपसर जिला पुणे शहर महाराष्ट्र।
02. कैलाश गोविन्दराम जाधव पिता गोविन्दराम जाधव जाति मराठा उम्र 35 साल निवासी गांव घारोला थाना चाकुर जिला लातुर महाराष्ट्र, हाल मुकाम 15/2 शनि मंदिर के पास आजिक्य कॉलोनी हडपसर जिला पुणे शहर महाराष्ट्र।




