प्रतापगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को दीपेश्वर तालाब परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के अमर विचारों, त्याग एवं जनजाति समाज के उत्थान हेतु किए गए योगदान को याद किया गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान तालाब परिसर को रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिरसा मुंडा देश के उन महान नायकों में से हैं, जिन्होंने जनजाति समाज को संगठित कर सामाजिक चेतना और स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उपायुक्त नीता वसीटा नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र मीणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे।



