घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर की गई कार्रवाई

 

प्रतापगढ़। जिला रसद अधिकारी रामचन्द्र शेरावत ने बताया कि आज धरियावद रोड पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों पर प्रवर्तन टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान रामदेव नाश्ता सेंटर से एक घरेलू गैस सिलेण्डर, सरस कृष्णा दूध डेयरी से एक घरेलू सिलेण्डर, अनुराग प्रजापत की चाय की दुकान से एक घरेलू सिलेण्डर तथा विष्णु कुमारी की चाय की दुकान से एक घरेलू सिलेण्डर—इस प्रकार कुल चार घरेलू गैस सिलेण्डर व्यावसायिक उपयोग में पाए गए।

घरेलू सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित होने के कारण प्रवर्तन अधिकारी रामेश्वर मीणा एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रद्युमन नाथ रावल द्वारा सभी चार सिलेण्डर जप्त कर प्रिया गैस एजेंसी को सुपुर्द किए गए। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों में निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Recent Posts