साइबर अपराधो, नशा उन्मूलन की रोकथाम व यातायात के नियमों के बारे में मजदुरो एंव आमजन को दी अहम जानकारी
Voice of Pratapgarh News ✍️ संवाददाता पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ। साइबर अपराधों हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में पुलिस द्वारा साइबर अपराध की रोकधाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने मजदुरों एवं आम जन को अपराधियों द्वारा भिन्न भिन्न तरीकों से साईबर फ्रॉड की जानकारी साझा कर उनसे बचाव के उपाय की जानकारी दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में चलाए गए साइबर अभियान के तहत डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार व पुलिस टीम कांस्टेबल ज्ञानप्रकाश,वीरेंद्र द्वारा निम्बाहेड़ा मे विवेकानन्द सर्कल पर मजदुरो एवं आम जन को साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया।
उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड संदिग्ध लिंक से बचाव और साइबर सतर्कता के उपाय साझा किया इस सम्बन्ध मे मजदुरो एवं आम जन को साइबर सुरक्षा के महत्व और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में मजदूरों एवं आमजन को यातायात से सम्बन्धित निम्नांकित जानकारी प्रदान की गई।
01 अगर पैदल सड़क क्रोस कर रहे है तो जेब्रा क्रोसिंग से ही पैदल क्रोस करे। अगर जेब्रा क्रोसिंग नही है तो सड़क के दाये बाये देखकर अर्थात रूको, देखो, और चलो नियम का पालना करते हुये आराम से सड़क क्रोस करे। जल्दीबाजी नही करे।
02 २ाराब पीकर व २ाराब के नशे मे गाडी नही चलाये।
03 ट्राफिक सिग्नल की पालना करनी चाहिये ट्राफिक लाईट देखें अगर लाल लाईट सिग्नल है तो आपको रूकना है तथा हरी लाईट का सिग्नल आपको मिले तब ही आपको आगे बढना है। और पीली लाईट का सिग्नल मिले तो सावधान रहना है।
04 मोटर साईकिल चला रहे है तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे तथा कार चला रहे है तो सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्यक करे।
05 गाडी व मोटर साईकिल चलाते समय मोबाईल फोन का ईस्तेमाल नही करना चाहिए।
06 वाहन को ऑवर स्पीड नही चलाना चाहिये। निर्धारित स्पीड लिमिट का पालना करना चाहिए।
07 मुख्य सड़का, चौराहो, तिराहो, और मोड़ पर मुडते समय वाहन की स्पीड धीमी रखनी चाहिए।
08 बच्चो को चलती हुई कारो और वाहनो से अपने हाथ बाहन नही निकालना चाहिए।
09 बच्चो को कभी भी सड़कों पर नही दौडना चाहिए।
10 अचानक वाहन का दरवाजा न खोले अपने पीछे देखने के बाद ही दरवाजे खोलें और देखें कि कोई वाहन उस तरफ तो नही आ रहा है।
अगर आपको रास्ते मे व सडक पर कही भी एक्सीडेन्ट होता हुआ दिखाई दे तो सबसे पहले पुलिस हैल्प लाईन नम्बर 100 व एम्बुलेंस नम्बर 108 पर कॉल करके सुचना देनी चाहिये।
