सारथी सेवा संस्थान की पहल दीपोत्सव पर्व के तहत किया दीपदान एवं रंगोली बना कर दिया मतदान का संदेश

प्रतापगढ़ । जिले में संचालित सारथी सेवा संस्थान द्वारा दीपोत्सव पर्व मना कर रंगोली बनाई गयी एवं मतदान का संदेश दिया गया ।
जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष आशा टांक ने बताया कि शनिवार सांयकाल 4 बजे सारथी सेवा संस्थान की टीम दिपेश्वर तालाब पहुँची। सारथी सेवा संस्थान द्वारा समय समय पर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जाता रहा है
इसी क्रम में सारथी सेवा संस्थान की टीम ने दीपोत्सव पर्व के तहत दिपेश्वर तालाब पहुँच कर दीपदान किया एवं भगवान दीपनाथ महादेव का आशीर्वाद लिया।
साथ ही रंगोली बना कर आगामी 25 नवम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव पर जिलेवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही सारथी सेवा संस्थान की टीम ने वहाँ उपस्थित नन्हे नन्हे बच्चो को मिठाई फल देते हुए दीपोत्सव पर्व की बधाई दी। एवं मतदान दिवस की जानकारी देते हुए सभी बच्चो को बताया कि मतदान हमारा अधिकार है 18 वर्ष या उससे अधिक के मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए ।
आप सभी अपने अपने परिजनों से मतदान करने की अपील करना ओर अच्छी पढ़ाई करते हुए अच्छे नागरिक बनना।
इस अवसर पर सारथी सेवा संस्थान की आशा टांक, रूबी यादव, डॉ विजयश्री बिस्सा, मंजू अग्रवाल, भारती परिहार, भावना गांधी, राजश्री सोनी, पूजा
खाटवा, कविता खाटवा आदि उपस्थित रही।।

Recent Posts