प्रतापगढ़ शहर में आवारा विचरण करने वाले पशुओं के मालिको पर लगेगा जुर्माना

प्रतापगढ़ :-आवारा विचरण करने वाले पशुओं के मालिको पर लगेगा जुर्माना-
शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों पर आवारा विचरण करने वाले पशुओ के कारण आयेदिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु राज्य सरकार के देय निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा आवारा विचरण करने वाले पशुओ ंको पकड़ने की कार्यवाही प्रारम्भ की जावेगी।
इस सम्बन्ध मे अधिक जानकारी देते हुए नगर परिषद आयुक्त जितेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि शहर मे आयेदिन हेाने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु परिषद द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर आवारा विचरण करने वाले पशुओ ंको पकड़ा जाता है फिर भी उनके मालिको द्वारा उन्है छुड़वाकर पुनः शहर मे आवारा छोड़ दिया जाता है जिसके कारण आयेदिन दुर्घटनाऐं घटित होती रहती है। जिससे बचाव हेतु अब परिषद द्वारा पशु मालिकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे जुर्माना राशि वसूल की जावेगी।
अतः समस्त पशुपालको से आग्रह है कि वह अपने पशुओं को शहर मे आवारा विचरण करने के लिए न छोड़े अन्यथा परिषद द्वारा चलाये जाने वाले अभियान मे उन्है पकड़ा जाकर काईन हाउस मे बन्द किया जाकर पशुपालक से जुर्माना राशि वसूल की जावेगी।

Recent Posts