
प्रतापगढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में पांच दिवसीय समाज उपयोगी उत्पादन कार्य एवं समाज सेवा शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य लालू राम मीणा की अध्यक्षता में हुआ l सर्वप्रथम शिविरlधिपति एवं समस्त स्टाफ द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गयाl दीप प्रज्वलन के पश्चात शिविर प्रभारी रामकन्या कुमावत द्वारा शिविर परिचय दिया गया l कुमावत द्वारा बताया गया कि शिविर में कक्षा 9th व 10th की कुल 182 छात्राओं को चार दलों में विभाजित किया गया है उनके नाम भारत की महिला खिलाड़ियों जैसे कृष्णा पूनिया, साइना नेहवाल, दीपा करमाकर ,मिताली राज ,के नाम से रखे गए हैं l साथ ही बताया गया कि इन पांच दिवस के अंतर्गत शिविर में विभिन्न गतिविधियों जैसे मेहंदी प्रतियोगिता ,अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण ,रंगोली प्रतियोगिता ,दलों का भ्रमण तथा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l इसके पश्चात सुधीर बोरा एवं दिलीप मीणा द्वारा supw शिविर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को को प्रदान की गई l तत्पश्चात शिवराधीपति द्वारा supw शिविर के उद्घाटन की घोषणा कर ध्वजारोहण किया गया स्टेज संचालक ऋषिकेश पालीवाल ने किया l इस अवसर पर श्याम डूंगरिया, दिलीप मीणा, सुधीर बोरा ,कल्पना शर्मा, दीपक कुमावत भुवlन सिंह , चंदl मीणा ,हेमा शर्मा ,ज्योति जैन ,असलम खान पठान ,हेमेंद्र सिंह ,डाली मीणा आदि उपस्थित रहे।



