मंदिर से दानपेटी तोडकर नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफतार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नकबजनी / चोरी की वारदातो व सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत भागचंद मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं श्योराजमल मीना पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में दिनांक 28.11.2023 को थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण संख्या 454/2023 धारा 454,380 भादस में अज्ञात अभियुक्त लोकेन्द्र पिता गणपतलाल जाति हरिजन उम्र 36 साल निवासी वॉटर वर्क्स रोड प्रतापगढ़ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को गिरफतार कर प्रकरण का माल मसरूका बरामद कर बाद अनुसंधान के अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि मनिष पिता अनिल कोठारी निवासी श्रीनाथ विहार बडा बाग प्रतापगढ़ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़ ने प्रकरण दर्ज करवाया कि आज दिनांक 29.10.2023 को दिन श्री माध्वी मंदिर में श्रीवजी मंदिर में लगी दान पेटी को अभियुक्त तोडकर लेकर चले गये है। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 454/2023 धारा 454,380 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी थाना प्रतापगढ भगवानलाल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सुचना पर प्रकरण में वांछित अज्ञात लोकेन्द्र पिता गणपतलाल जाति हरिजन उम्र 36 साल निवासी वॉटर वर्क्स रोड प्रतापगढ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को दिनांक 28.11.2023 को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पुछताछ की गई तो दिनांक 29.10.2023 को अपने साथी समरथ पिता सागरमल लबाना निवासी जटीया गली प्रतापगढ के साथ मिलकर प्रकरण चोरी का माल मसरूका दानपेटी से नगदी चोरी करना स्वीकार किया जिस पर अभियुक्त लोकेन्द्र हरिजन को गिरफतार कर प्रकरण हाजा का माल मसरूका जब्त किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01 लोकेन्द्र पिता गणपतलाल जाति हरिजन उम्र 36 साल निवासी वॉटर वर्क्स रोड प्रतापगढ थाना प्रतापगढ अदम गिरफतारः- समरथ पिता सागरमल लबाना निवासी जटीया गली प्रतापगढ थाना प्रतापगढ।

Recent Posts