
प्रतापगढ़। 34वी जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रहलाद पारीक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ ,धनेश्वर महिडा जिलाखेल अधिकारी के मुख्यातिथ्य,महेशचन्द्र आमेटा जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षा,रामप्रसाद चर्मकार मुख्यब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ,प्रवीण जैन निदेशक ट्रिनिटी विधालय हीरालाल कटारा , देवीलाल कटारा शिक्षक संघ राष्ट्रीय व जिला खेल प्रभारी महेश सिंह जाडावत के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रारम्भ में आयोजक विधालय प्रधानाचार्य शिल्पा अग्रवाल ने सभी का शाब्दिक स्वागत अभिनंदन कर खेल को उत्तम स्वस्थ्य का आधार बताया।
मुख्य निर्णायक इदरमल मीणा ने प्रतियोगिता परिचय के साथ निष्पक्ष निर्णय का विश्वास दिलाया।कार्यक्रम के बीच श्री गणेशाय नमःव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण पर सुंदर नृत्य ने सबका दिल जीत लिया।प्रतिभागियो को सम्बोधित करते हुये प्रहलाद पारीक ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच दृढ़ संकल्प कठोर परिश्रम सफलता का पहला मंत्र हैं।इसी क्रम में महेशचन्द्र आमेटा ने कहा कि अधिष्ठान,कर्ता ,करण ,विविध चेष्टाएं एवं दैव भाग्य पांच तत्व सफलता प्राप्ती के प्रमुख तत्वों की गुढत्तम जानकारी दे सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया वहीं राष्ट्रीय कोच धनेश्वर महिडा ने नियमित अभ्यास खुबियों संग कमियों का आंकलन खेल कौशल को सफलता का परिचायक कहा।इसी क्रम में मुख्यब्लाक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद चर्मकार ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न विषयों को समेटे सामाजिक जागृति राष्ट्र प्रेम एकता अखण्डता हेतु सांस्कृतिक प्रतियोगिता संग खेलों का महत्व बताया।जिला खेल प्रभारी महेश सिंह जाडावत ने जिला व राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र सुमन ने किया ।
आभार प्रवीण जैन निदेशक ट्रिनिटी विधालय ने किया।
उक्त प्रतियोगिता में जिले के आठ ब्लाक के प्रतिभागियो ने भाग लिया ।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के निर्णायक गिरवर सुमन प्रधानाचार्य कुलथाना , प्रकाश शर्मा व्याख्याता घोटारसी,प्रतियोगिता प्रभारी मुकेश सुमन व मुकेश शर्मा के अनुसार एकल गायन महिला वर्ग में प्रथम समिता शर्मा पांच ईमली द्वितीय आस्था धाबाई पांच ईमली रही ,एकल नृत्य में प्रथम वर्षा जोशी छोटी दौतड सुहागपुर, रचना दवे द्वितीय रही
समुह गान व समुह नृत्य में प्रथम प्रतापगढ ब्लाक की शालिनी व्यास,मीना शर्मा ,पद्मामा ठाकुर ,अनिता गुप्ता व मोनिका टेलर एण्ड पार्टी रही ।
इसी प्रकार पुरूष वर्ग में एकल गायन सुरेन्द्र सुमन प्रथम हरीश बारोलिया द्वितीय ,विचित्र वेष प्रथम धनराज मीणा द्वितीय मुकेश शर्मा रहे।एकाभिनय सुरेन्द्र सुमन प्रथम ,हरीश बारोलिया द्वितीय ,समुह गान में मुकेश सुमन ,प्रकाश शर्मा,सौरभ ,सोहेल ,प्रदीप कुमावत ,हरीश बारोलिया व सुरेन्द्र सुमन प्रतापगढ ब्लाक प्रथम रहे।
गोला फेंक में प्रथम द्वितीय
100मीटर में दिव्या मीणा व हीरालाल गायरी प्रथम रचना दवे व नितेश सैनी द्बितीय
200मीटर में चम्पा मीणा व कल्पेश बारिया प्रथम आस्था धाबाई व प्रेमशंकर मेघवाल द्वितीय
400मीटर में लक्ष्मण मीणा प्रथम नंदलाल मीणा द्वितीय
बेडमिण्टन
एकल प्रतिसपर्धा में
अरविंद शर्मा प्रथम
आजाद गौड़ द्वितीय
बेडमिण्टन टीम ईवेंट
नरेन्द्र वैष्णव
सुरेन्द्र सुमन
अरविंद शर्मा
महेन्द्र सनाढ्य
प्रतापगढ ब्लाक प्रथम
द्वितीय
आजाद गौड़
ललीत शर्मा
विपिन सुथार
पवन सुथार धमोत्तर ब्लाक रहा।
वालीबाल में अरनोद प्रथम धमोत्तर ब्लाक द्वितीय रहे।
कबड्डी में धमोत्तर प्रथम दलोट द्वितीय फुटबाल पीपलखूंट प्रथम सुहागपुर द्वितीय शतरंज में पीपलखूंट प्रथम प्रतापगढ द्वितीय रहे।लम्बी कूद हीरालाल गायरी प्रथम अरविंद शर्मा द्वितीय वालीबाल अरनोद प्रथम व धमोत्तर द्वितीय रहे ।
इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों को सच्ची क्रीडा भावना की शपथ दिलाते हुए प्रहलाद पारीक मुख्यजिला शिक्षा अधिकारी ने उदघाटन की घोषणा की।
ट्रीनिटी ऐकडमी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कार रूप में पेन दिये गये।
इस अवसर पर शेखर शर्मा,आयुष सोनी ,नवनीत शर्मा ,गर्वित द्विवेदी ,मोहम्मद हुसैन ,मो आसिफ के साथ बहुत अधिक संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।



