विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

प्रतापगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं एक्शन प्लान की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवप्रसाद तम्बोली(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और उपस्थित ए.एन.एम. को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।
शिविर के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी एक्शन प्लान की पालना में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उपस्थित ए.एन.एम. को बताया एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े होने के कारण यह आपकी कत्र्तव्य है कि आप आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करें और आमजन को यह बतावें के इस बीमारी के कारण व्यक्ति का शरीर रोग प्रतिराधात्मक क्षमता को खो देता और बीमारियों से लड़ने में अक्षम हो जाता है। इससे लड़ने के लिए बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। अतः उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए और नैतिक मूल्यों का पालन कर इससे बचा जा सकता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के संभोग से उत्पन्न संतान में भी इस बीमारी के होने की संभावना रहती है अतः उचित समय पर इसका ईलाज अति-आवश्यक है। यह बीमारी छूने से व हवा से नहीं फैलती है इसलिए यह संक्रामक बीमारी या छूत की बीमारी नहीं है। शिविर के दौरान उपस्थित ए.एन.एम. को अन्य कानूनों जैसे बाल विवाह, डाकन प्रथा, उशा उन्मूलन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान रतन लाल पाटीदार ने भी विश्व एड्स दिवस के विषय में जानकारी प्रदान की और इस बीमारी के कारणों और इससे बचाव के उपायों के ऊपर प्रकाश डाला।
शिविर के दौरान रतनलाल पाटीदार-प्रधानाचार्य ए.एन.एम. महाविद्यालय, सचिन शर्मा-एपीडीमियोलोजिस्ट एवं महेश पाटीदार-जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी भी उपस्थित रहे।

Recent Posts