मेले में दुकान से कपडे चोरी के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नकबजनी / चोरी की वारदातो व सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थानाधिकारी थाना प्रतापगढ भगवानलाल के नेतृत्व में दिनांक 01.12.2023 को थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण दर्ज कर अज्ञात अभियुक्त राजमल उर्फ राजु पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 20 साल, किशोर पिता गोपाल मीणा उम्र 20 साल निवासीयान कलसीया थाना धमोतर, नरेश पिता अमरचंद मीणा उम्र 19 साल निवासी खेडी नकोर थाना देवगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि दिनांक 18.11.2023 जय मराठा पिता अनिल मराठा निवासी निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ़ ने प्रकरण दर्ज करवाया कि मैंने धरियावद नाका प्रतापगढ़ के पास चल रहे दीपावली फेस्टीवल मेले में कपडे की दुकान लगा रखी है। दिनांक 12.11.2023 को मेरी उक्त दुकान के पीछे कपड़ों के बोरे पडे हुये थे जिनको रात्री में कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 469/2023 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी थाना प्रतापगढ भगवानलाल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदीग्ध मोटसाईकिल नम्बर आरजे 35 एसपी 9355 के आधार पर अज्ञात अभियुक्तगण को नामजद कर आज दिनांक 01.12.2023 को संदीग्ध राजमल उर्फ राजु पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 20 साल, किशोर पिता गोपाल मीणा उम्र 20 साल निवासी कलसीया थाना धमोतर, नरेश पिता अमरचंद मीणा उम्र 19 साल निवासी खेडी नकोर थाना देवगढ़ को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो उपरोक्त तीनों अभियुक्तगणों ने दिनांक 12.11.2023 को रात्री में धरियावद नाके के पास चल रहे दीपावली फेस्टीवल मेले से मोटसाईकिल नम्बर आरजे 35 एसपी 9355 से कपड़ों से भरा कटटा चोरी कर ले जाना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्तगण राजमल उर्फ राजु मीणा, किशोर मीणा, नरेश मीणा को गिरफतार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

01 राजमल उर्फ राजू पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 20 साल निवासी कलसीया थाना धमोतर

02 किशोर पिता गोपाल मीणा उम्र 20 साल निवासी कलसीया थाना धमोतर, 03 नरेश पिता अमरचंद मीणा उम्र 19 साल निवासी खेडी नकोर थाना देवगढ।

Recent Posts